- Advertisement -
मोदीनगर। मोदीनगर थाना क्षेत्र से सामने आए ताजा मामले में फेसबुकिया प्रेम के चलते एक 20 साल के लड़के के साथ एक 50 साल की महिला के भागने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां स्थित एक गांव में रहने वाली महिला मेरठ में रहने वाले एक 20 साल के युवक के साथ फरार हो गई। बताया गया कि महिला के एक बेटे की शादी तक हो चुकी है।
मामला तब जाकर सामने आया जब महिला के पति ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया है।हैरान करने वाली बात यह है कि महिला को उसके बड़े बेटे ने 6 महीने पहले मोबाइल फोन लाकर दिया था। जिसके बाद महिला ने वॉट्सऐप और फेसबुक आईडी बनाई। इस दौरान करीब तीन महीने पहले उसकी फेसबुक के जरिए एक युवक से दोस्ती हुई और दोनों का इश्क इतना परवान चढ़ गया कि दोनों ने भागने का फैसला कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस द्वारा दोनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
- Advertisement -