-
Advertisement
चिंतपूर्णी: महिला को Hotel के कमरे में अकेला छोड़ गहने लेकर Lover फरार
Last Updated on February 15, 2020 by Deepak
ऊना। अपने प्रेमी (Lover) के साथ चिंतपूर्णी (Chintpurni) आई महिला को उसका प्रेमी होटल में अकेला छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान वह महिला के गहने भी साथ ले गया। महिला को जब प्रेमी के भाग जाने का एहसास हुआ तो वह चिंतपूर्णी थाना में शिकायत (Complaint) करने पहुंची। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह लुधियाना की रहने वाली है और अकेली ही रहती हैं। उसने बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने अखबार में शादी के लिए इश्तहार दिया था, जिसके चलते उसकी दोस्ती उससे हो गई। फिर वह आपस में मिलने लगे। महिला ने बताया कि उसका प्रेमी (Lover) कई बार उसके घर भी आ चुका है।
यह भी पढ़ें: तीन साल पहले किया था अंतरजातीय विवाह, अब युवक के साथ भागी महिला
महिला के अनुसार उसके प्रेमी ने उसके सामने चिंतपूर्णी आने और यहां पर शादी करने का प्रस्ताव रखा। जिसे उसने स्वीकार कर लिया। शुक्रवार को वह दोनों चिंतपूर्णी पहुंचे। जहां उन्होंने होटल (Hotel) में कमरा लिया। लेकिन शनिवार सुबह कमरे में प्रेमी को और गहनों के साथ पैसों को ना पाकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने बताया उसके प्रेमी ने उसे हिमाचल का रहने वाला बताया था। वहीं, महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने होटल में भी दबिश दी जहां वह दोनों ठहरे थे। यह होटल देहरा थाना में पड़ता है जिसके चलते देहरा थाना को इसकी सूचना दी गई है।