-
Advertisement
खुशखबरी : कम हो गए गैस सिलेंडर के दाम, यहां चेक करें नई कीमतें
Last Updated on April 1, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। पहली अप्रैल से नया वित्त वर्ष (financial year) शुरू हुआ है। इसी बीच आम आदमी के लिए खुशखबरी भी आई है। दरअसल, बुधवार को रसोई गैस सिलेंडर के दामों में गिरावट आई है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (HPCL,BPCL, IOC)ने बिना-सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतों में कटौती का फ़ैसला किया है। जानें आपके शहर में रसोई गैस का दाम कितना पहुंचा है।
यह भी पढ़ें: चीन का दावा : Coronavirus से संक्रमित पुराने मरीजों के खून से किया ईलाज
जानकारी के लिए बता दें, 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एएनपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 61.5 रुपए प्रति सिलेंडर की कटौती हुई है। इंडियन आयल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक़, अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड रसोई गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 744 रुपए पहुंच गई है। पहले ये कीमत 805.50 रुपए थी। कोलकाता में 744.50 रुपए, मुंबई में 714.50 और चेन्नई में 761.50 रुपए हो गई है। उधर, 19 किलोग्राम LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कटौती की गई है। दिल्ली में 19 किग्रा का रसोई गैस सिलेंडर 96 रुपए सस्ता हुआ है। इससे पहले गैस सिलेंडर की कीमत 1,381.50 थी जो पहली अप्रैल से घटकर 1,285.50 रुपए पहुंच गई है।