-
Advertisement
Maa Naina Devi | Harpal Kaur | Punjab CM Mother
/
HP-1
/
Jul 27 20241 year ago
पंजाब के सीएम भगवंत मान की माता हरपाल कौर ने शक्तिपीठ माता श्री नैना देवी जी के दरबार में पहुंच कर माता के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर हवन कुंड में आहुतियां डाली। पुजारी प्रदीप शर्मा ने विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाई। हरपाल कौर को मंदिर न्यास की तरफ से उन्हें माता की चुनरी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि माता के दरबार में आकर सुकून मिला है और आज उन्हे मां के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
Tags
