-
Advertisement
उपचुनाव Result: MP में नहीं दिख रही कमलनाथ की वापसी; खिला रहेगा कमल!
भोपाल। बिहार विधानसभा चुनावों (Bihar Assembly Elections) के साथ ही मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का भी आयोजन किया गया था। जिसकी मतगणना आज हो रही है। ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी (BJP) 28 में से 19 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कमल सत्ता से बाहर कर दोबारा से पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) की ताजपोशी की उम्मीद लगाकर बैठी कांग्रेस (Congress) को करारा झटका लगा है। ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए नजर आ रही है। वहीं, मायावती की बहुजन समाज पार्टी को एक सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
जानें क्या है सूबे के समीकरण
सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को अपनी सरकार बनाए रखने के लिए 9 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी। मध्य प्रदेश में इससे पहले इतनी सीटों पर उपचुनाव नहीं हुए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कांग्रेस के तत्कालीन 22 विधायकों ने कांग्रेस को झटका देते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया था, जिसके कारण कमल नाथ सरकार गिरी और उपचुनाव की नौबत आई। इन 28 विधानसभा सीटों में से 27 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था।
यह भी पढ़ें: #Bihar_Result: एक्ज़िट पोल फेल; एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ बना रही सरकार!
कमल नाथ और दिग्विजय सिंह का भविष्य तय करेंगे चुनाव
उपचुनाव के परिणाम जितने बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण हैं, उतने ही कांग्रेस के लिए भी। इनके परिणामों पर कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ और दिग्विजय सिंह का भविष्य निर्भर करेगा। पार्टी को सत्ता में वापस लाने में ये जोड़ी सफल रही तो दोनों नेताओं का कद राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा और हार मिली तो दोनों के सियासी सफर पर ब्रेक भी लग सकता है। इस उपचुनाव में प्रदेश के 12 मंत्रियों सहित 355 उम्मीदवारों की किस्मत का भी फैसला होगा। इमरती देवी, डॉ.प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया, एदल सिंह कंषाना, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बृजेंद्र सिंह यादव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, बिसाहूलाल सिंह, गिर्राज डंडौतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया चुनाव मैदान में हैं।