-
Advertisement

52 हीलियम गुब्बारों की मदद से 25,000 फीट ऊपर उड़े जादूगर डेविड ब्लेन; Video ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
नई दिल्ली। जाने-माने जादूगर डेविड ब्लेन (David Blaine) अपने अजब-गजब कारनामों के लिए मशहूर हैं। उन्हें खतरनाक स्टंट (Stunt) करने का शौक है और अपने हर स्टंट के बाद वे दुनियाभर में छा जाते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, डेविड ब्लेन अपने नवीनतम स्टंट में 52 हीलियम गुब्बारों के गुच्छे से लटककर 25,000 फीट तक ऊपर उड़ गए और इस इवेंट को यूट्यूब पर लाइवस्ट्रीम किया गया। वहीं, इवेंट के दौरान ब्लेन ने हीलियम के गुब्बारों से खुद को अलग किया और पैराशूट खुलने से पहले करीब 30 सेकेंड तक बिना किसी सहारे के हवा में रहे।
लाइवस्ट्रीम पर मौजूद थे 7 लाख से अधिक लोग, बना रिकॉर्ड
ये करतब उन्होंने बुधवार को किया। अमेरिका के एरीजोना में ही उन्होंने ये खतरनाक स्टंट परफॉर्म किया। इस स्टंट को उन्होंने Ascension का नाम दिया। माने चढ़ाव। 47 वर्षीय इस स्टंट को करने के बाद कहते हैं, ‘मुझे ये एक जादू की तरह से ही लगा। मुझे ऐसा लगा जैसे मैं हवा में बह रहा हूं।’ उनके इस स्टंट के पीछे एक पूरी टीम काम कर रही थी। 24,900 पर जाकर उन्होंने इस गुब्बारों को छोड़ दिया। और वो पैराशूट के जरिए लैंड कर गए। ये ऊंचाई उतनी है जितनी पर आमतौर पर एयरप्लेन उड़ते हैं।
यह भी पढ़ें: पेट दर्द से परेशान थी 17 वर्षीय लड़की: #Operation किया तो निकला 7 किलो बाल का गोला
डेविड इससे पहले भी हाई रिस्क स्टंट कर चुके हैं। टाइम्स स्क्वायर में वो दो दिनों तक बर्फ के एक ब्लॉक में रहे थे। लगभग 63 घंटों तक वो इस बर्फ के ब्लॉक में रहे थे। सबसे ज्यादा लोगों ने स्ट्रीम किया उनका वीडियोअपने इस स्टंट को डेविड ने लाइवस्ट्रीम किया था। यूट्यूब के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा व्यूर्स ने उनका ये लाइव वीडियो देखा, 770,000 व्यूर्स थे। इतने लोगों द्वारा लाइव देखा जाने वाला यह पहला यूट्यूब ओरिजिनल वीडियो (Original Video) है। उनके मुताबिक, इस कार्यक्रम के लिए वे 2 साल से तैयारी कर रहे थे। हवा में रहने के दौरान वे अपनी टीम के साथ संपर्क में रहे थे। उनकी टीम उन्हें वहां के मौसम व पैराशूट संबंधी जानकारी देती रही थी।