-
Advertisement
Maha Ashtami | Mata Shri Chintpurni | Devotees |
Last Updated on April 16, 2024 by Himachal Abhi Abhi
चिंतपूर्णी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में मंगलवार को महा अष्टमी के अवसर पर माता की विशेष पूजा अर्चना की गई। पुजारी वर्ग ने जगत कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की। जबकि माता स्वरूप कंजकों की पूजा करते हुए प्रसाद वितरित किया गया। महाष्टमी के विशेष अवसर पर पंजाब सहित कई राज्यों से श्रद्धालु सुबह सवेरे ही माता के पावन दर्शन के लिए मंदिर पहुंचना शुरू हो गए थे।