- Advertisement -
मुंबई। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया स्कॉर्पियो केस (Antilia Scorpio Case) के अभी सारे पत्ते नहीं खुले थे कि इस बीच एक बड़ी खबर ने महाराष्ट्र और देश में तहलका मचा दिया है। यह आरोप किसी छोट व्यक्ति पर नहीं बल्कि महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Home Minister Anil Deshmukh) पर लगे हैं। यही नहीं, आरोप लगाने वाला व्यक्ति भी कोई मामूली व्यक्ति नहीं है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री पर आरोप लगाने वाले मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) हैं। परमबीर सिंह को हाल ही में मुंबई पुलिस कमिश्नर पद से हटाया गया था। इस पूरे मामले में सचिन वाझे का भी नाम शामिल हुआ है।
दरअसल मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखी है। यह चिट्ठी अब मीडिया तक भी जा पहुंची है। इस चिट्ठी में एंटीलिया केस में फंसे सचिन वाझे का भी जिक्र किया गया है। चिट्ठी में महाराष्ट्र के गृह मंत्री (Maharashtra Home Minister) अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाया गया है। चिट्ठी में पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने लिखा है कि गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने सचिन वाझे से 100 करोड़ रुपए हर महीने कलेक्ट करने को कहा था। आपको बता दें कि परमबीर सिंह को हाल ही में मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद से हटाया गया था। इसके बाद शनिवार को उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखी। इसमें यह बात कही है।
चिट्ठी में गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि उन्होंने सचिन वाझे से 100 करोड़ रुपये हर महीने कलेक्ट करने को कहा था। यही नहीं, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सचिन वाझे को बताया कि मुंबई में करीब 1750 बार, रेस्तरां सहित कई अन्य प्रतिष्ठान भी हैं। यदि प्रत्येक से 2-3 लाख रुपए कलेक्ट किए जाएं तो हर महीने 40-50 करोड़ मिल जाएंगे। इसके अलावा कलेक्शन अन्य माध्यमों से भी किया जा सकता है। उधर, इस मामले पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री (Maharashtra Home Minister) अनिल देशमुख का कहना है कि परमबीर सिंह ने खुद को बचाने के साथ-साथ आगे की कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए यह झूठा आरोप लगाया है।
- Advertisement -