-
Advertisement
Valentine’s Day पर छात्राओं को दिलाई गई शपथ- नहीं करेंगे प्यार; BJP ने उठाए सवाल
Last Updated on February 14, 2020 by
नई दिल्ली। एक तरफ जहां वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) पर दुनिया भर के लवर्स जिंदगीभर एक साथ रहने और जीने-मरने की कसमें खा रहे हैं, वहीं अमरावती (Amravati) के एक स्कूल में छात्राओं को प्यार और लव मैरिज के खिलाफ शपथ दिलाई गई है। वहीं इस मसले पर महाराष्ट्र की बीजेपी नेता पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस बारे में ट्वीट कर सवाल उठाया है कि सिर्फ लड़कियां ही क्यों शपथ लेंगी? पंकजा ने अपने ट्वीट में लिखा कि हास्यास्पद!! अजीब!! अमरावती के एक स्कूल की लड़कियों ने प्यार में न पड़ने की शपथ ली और प्रेम विवाह न करने का संकल्प लिया। केवल लड़कियां ही क्यों शपथ लेती हैं?
rather give oath to boys that won't throw acid on on a girl or burn her alive because of one sided love ..Boys should pleadge never look at girls with dirty intenstions n will not let any one do so..
— Pankaja Gopinath Munde (@Pankajamunde) February 14, 2020
पंकजा ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि लड़कियों के बजाय उन लड़कों को शपथ दिलाएं कि वो एक तरफा प्यार में लड़की पर तेजाब नहीं फेंकेंगे और उसे जिंदा नहीं जलाएंगे। उन्हें शपथ लेना चाहिए कि वो कभी भी लड़कियों को गंदी नजर से नहीं देखेंगे। वो कभी भी किसी के साथ ऐसा नहीं होने देंगे। बता दें कि महाराष्ट्र स्थित अमरावती में एक स्कूल के छात्राओं को वेलेंटाइन डे के मौके पर एक अलग तरीके की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करते समय छात्राओं ने प्यार में न पड़ने और प्रेम विवाह नहीं करने का फैसला किया।
यहां जानें लड़कियों ने क्या शपथ ली
शपथ ग्रहण करते वक्त छात्राओं ने कहा, ‘मैं कसम खाती हूं, मुझे अपने माता-पिता पर पूरा भरोसा है। इसलिए मेरे सामने होने वाली घटनाओं को देखते हुए, मैं प्यार और प्यार से शादी नहीं करूंगी। साथ ही दहेज लेने वालों के साथ भी शादी नहीं करूंगी। एक भावी मां के रूप में, मैं अपनी भावी बहू से दहेज नहीं लूंगी। साथ ही लड़की को दहेज भी नहीं दूंगी।’