-
Advertisement
जॉर्ज फ्लॉयड मौत मामला – America में प्रदर्शन के दौरान Mahatma Gandhi की प्रतिमा का अपमान
Last Updated on June 4, 2020 by
अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से रोज उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। कई जगह प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की है। अब वाशिंगटन डीसी में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की प्रतिमा के अपमान की घटना सामने आई है। यह प्रतिमा वाशिंगटन (Washington) स्थित भारतीय दूतावास में लगी है। अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान हुआ है।
यह भी पढ़ें: Divorce से बदल गई महिला की किस्मत: World की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हुई
इस मामले में यूनाइटेड स्टेट्स पार्क पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा (statue) को ढक दिया गया है। हालांकि, अभी अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार बापू की प्रतिमा के अपमान के मामले की जांच यूनाइटेड स्टेट्स पार्क पुलिस कर रही है। भारत में अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर ने वाशिंगटन डीसी में महात्मा गांधी की प्रतिमा के अपमान को लेकर खेद जताते हुए माफ़ी भी मांगी है।
अटल बिहारी वाजपेयी और बिल क्लिंटन ने किया था प्रतिमा का अनावरण
बता दें कि वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 16 सितंबर, 2000 में किया था। इस प्रतिमा के अलावा अमेरिका के कई शहरों में महात्मा गांधी की दो दर्जन से अधिक प्रतिमाएं हैं। गौर हो कि 25 मई के मिनेसोटा में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत हुई थी। महज 20 डॉलर के जाली नोट चलाने के आरोप में जॉर्ज को पकड़ा गया था और एक पुलिस वाले ने उसे जमीन पर गिराकर उसकी गर्दन को पांव से तब तक दबाए रखा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इसी घटना से अमेरिका में भारी उबाल है और जगह जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।