- Advertisement -
शिमला। प्रदेश सरकार ने महेंद्र चौहान को एचपीटीडीसी का सदस्य नामांकित किया है। उन्होंने आज सीएम वीरभद्र सिंह से शिमला में मुलाकात की और एचपीटीडीसी का सदस्य नामांकित करने के लिए आभार जताया। बता दें कि महेंद्र चौहान पूर्व कांग्रेस पार्षद हैं और इस बार भी उनकी पत्नी ने नगर निगम शिमला में पार्षद का चुनाव जीता है। नगर निगम के चुनाव के दौरान उन्होंने बीजेपी पर उन्हें प्रलोभन देने का आरोप लगाया था। इसके बाद वो सुर्खियों में आ गए थे।
- Advertisement -