- Advertisement -
mahendra singh: मुंबई। जहां सिनेमाघरों में बाहुबली रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है, वहीं क्रिकेट के मैदान में भी बाहुबली लोट आया है। जी हां हम बात कर रहे हैं महेंद्र सिंह बाहुबली की। भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए आईपीएल 10 में पुणे सुपरजाइंट्स को फाइनल में पहुंचा दिया है।
प्रशंसकों नें धोनी को उनकी पारी के लिए ट्विटर पर बधाई देते हुए उनकी तुलना बाहुबली से की और धोनी को महेंद्र सिंह बाहुबली नाम दे दिया। एक दर्शक ने कहा कि भाई आज तो कहना बनता है…’माही’ मार रहा है। कइयों ने ते धोनी को वन मैन आर्मी कहा।
बता दें कि पुणे सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालिफायर मैच में पुणे ने 20 ओवरों में 4 विकेट 162 रन बनाए। मनोज तिवारी ने 58 और अजिंक्य रहाणे ने 56 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अर्धशतकों के अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने 26 गेंद में नाबाद 40 रनों की धुआंधार पारी खेली, जोकि मैच में निर्णायक साबित हुए। धोनी ने इस दौरान 5 छक्के भी लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 142 रन ही बना पाई और 20 रनों से मैच हार गई। मुंबई की तरफ से पार्थिव पटेल ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए, वहीं पुणे की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट लिए।
धोनी की पारी की बदौलत ही पुणे सुपरजायंट्स पहली बार फाइनल में पहुंची।
- Advertisement -