- Advertisement -
रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों क्रिकेट से अलग खेती में हाथ आजमाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह किसानों के साथ ऑर्गेनिक खेती (Organic ) की शुरुआत कर रहे हैं। वीडियो में वह किसानों के साथ बुआई कर रहे हैं। उनके इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।
Start of organic farming of watermelon in Ranchi followed by papaya in 20 days time.first time so very excited.
Gepostet von MS Dhoni am Mittwoch, 26. Februar 2020
वीडियो शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा- ‘रांची में 20 दिनों से खरबूज और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है। पहली बार इतना उत्सुक हूं।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि खेती करने से पहले धोनी पूजा करते हैं उसके बाद किसानों के साथ बुआई करते हैं। बता दें, इन दिनों एमएस धोनी रांची में हैं। हाल ही में वह अपने दोस्तों के साथ भी मस्ती करते दिखे थे। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली। क्रिकेट करियर की बात करें तो एमएस धोनी जल्द ही आईपीएल में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। दो मार्च को वह अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ेंगे। वह मैच के लिए फिट होने के लिए भी काफी पसीना बहा रहे हैं।
- Advertisement -