-
Advertisement
Congress ने थोक में खनन पट्टों की लीज ना दी होती, माफिया के हौसले बुलंद ना होते
Last Updated on February 12, 2020 by Deepak
ऊना। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा क्षेत्र हरोली के पालकवाह में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह (Mahendra Singh) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने जनमंच में हरोली विधानसभा क्षेत्र सहित ज़िले के अन्य हिस्सों से आये लोगों की शिकायतों व समस्याओं को सुना। जनमंच (Jan Manch) के दौरान भी दर्जनों शिकायतें मुख्यातिथि के पास पहुंची जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने समस्याओं को उपस्थित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देकर अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य लंबित को संबंधित विभागों द्वारा तय समय सीमा के भीतर निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: Winter Sojourn शुरू : रस्म निभाने नहीं विकास का रथ आगे बढ़ाने आए हैं Jai Ram
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए महेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने स्तर पर अपने अधिकारियों से जिला ऊना में खनन पट्टों की जानकारी ली थी और लगभग सभी लीजें कांग्रेस कार्यकाल में दी गई है। महेंद्र सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकाल में थोक में लीज न दी गई होती तो आज खनन माफिया (Mining mafia) के हौसले इतने बुलंद ना होते। वहीं अपनी सरकार में खनन पर रोक के सवाल पर महेंद्र सिंह ने साफ़ कहा कि चैनेलाइजेशन बहुत बड़ी योजना है और इसमें निश्चित तौर पर काम करने की जरूरत है। महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन इस मामले पर लगातार प्रयासरत है लेकिन हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और चिंता का विषय है।
खनन के कारण स्वां नदी तटीकरण को नुक्सान होने के मुद्दे पर पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल (Prem Kumar Dhumal) द्वारा चिंता व्यक्त करने के सवाल पर महेंद्र सिंह ने कहा कि धूमल पार्टी के वरिष्ठ नेता है और अगर उनके ध्यान में अगर कुछ बात आई है तो जरूर कोई कमी होगी। महेंद्र सिंह ठाकुर ने मार्च 2020 में स्वां नदी तटीकरण का कार्य पूरा होने का दावा किया। महेंद्र सिंह ने कहा कि इस चरण के बावजूद भी स्वां नदी और ब्यास को मिलने वाली कई खड्डे तटीकरण के बिना रह जाएगी और इन शेष खड्डों के तटीकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी। महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकारों में ही स्वां चैनेलाइजेशन के कार्य को गति मिली है जबकि कांग्रेस सरकारों के समय में इस का काम बंद कर दिया जाता था। महेंद्र सिंह ने कहा कि जिला ऊना में बाढ़ नियंत्रण का नेहतर काम हुआ है जिसे देशभर में सराहा गया है।
कर्ज के मुद्दे पर कांग्रेस की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के जो मित्र कर्ज की बात कर रहे है उन्ही की 2012 से लेकर 2017 तक रही सरकार में सबसे ज्यादा कर्ज लिया गया। महेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में 25 हजार करोड़ के कर्ज को बढ़ाकर 46 हजार करोड़ तक पहुंचा दिया गया। महेंद्र सिंह ने कहा कि कर्ज लेना सरकारों की मजबूरी बन जाती है लेकिन जयराम सरकार ने कम से कम कर्ज लेने का प्रयास किया है। महेंद्र सिंह ने कहा कि कर्ज की रफ्तार को कम करने और विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार से योजनाएं लाई जा रही है।