- Advertisement -
शिमला। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि सेब उत्पादक क्षेत्रों में स्कैब रोग अब नियंत्रण में है। विभाग की ओर से स्कैब से प्रभावित इलाकों में टीमें भेजी गई थी। इनमें मंडी के जंजैहली, गढ़ागुशैणी, शिमला जिला के ननखड़ी, रोहड़ू, जुब्बल, कोटखाई के कुछ इलाकों में सेब के बागीचों में स्कैब रोग (Scab disease) पाया गया था।
वहां पर स्थिति अब ठीक है। दवाइयों की भी कोई कमी नहीं है। विभाग (Department) ने अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी है। महेंद्र सिंह ने बागवानों से अपील की है कि वे सरकार से ही दवाइयां लें।
उन्होंने कहा कि स्कैब रोग उन इलाकों में अधिक था जहां पर वन भूमि पर अवैध कब्जे (Illegal occupation) किए गए थे और हाईकोर्ट के आदेशों के बाद वो बागीचे खाली छोड़ दिए थे। इन बागीचों में कीटनाशकों का प्रयोग नहीं हो रहा था लिहाजा स्कैब रोग फैल गया।
जाहिर है कि कुछ दिनों पहले सेब के पेड़ों में स्कैब के लक्षण पाए जाने के बाद बागवानी विभाग ने इस परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम (Necessary steps) उठाए थे। स्कैब रोग प्रभावित क्षेत्र के उद्यान अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थी और उन्हें निर्देश दिए गए थे कि बागवानों को तुरन्त आवश्यक सहायता प्रदान की जाए।
- Advertisement -