- Advertisement -
आनी। महेंद्र ठाकुर को आनी बीजेपी मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। सरल स्वभाव एवं मिलनसार व्यक्तित्व महेंद्र ठाकुर बचपन से ही समाज सेवा में सक्रिय रहे हैं। 1989 से राजनीति में एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में किसान-बागवानों के हित की लड़ाई लड़ते रहे। किसान परिवार से जुड़े होने के कारण ज़मीनी स्तर पर लोगों के लिए काम करते रहे हैं। महेंद्र ठाकुर ने स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर एएपीएमसी अध्यक्ष अमर ठाकुर समते पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।
- Advertisement -