- Advertisement -
Attacked : कुल्लू। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा कर रह गई है। लोग अब लॉकअप में भी सुरक्षित नहीं हैं। दिन-दहाड़े रेप की घटना के बाद नाबालिग बच्चियों की हत्या की जा रही है। ऐसे में महिलाओं के साथ आमजन अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। यह बात कुल्लू के विधायक व बीजेपी नेती महेश्वर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र ने प्रदेश के लिए अपना खजाना खोल दिया है। बावजूद इसके प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास कार्यों को गति देने में पूरी तरह विफल रही है।
प्रदेश की वीरभद्र सरकार विकास को धरातल पर उतारने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। सदर विधायक महेश्वर सिंह ने वीरवार को खराहल घाटी के दर्जनों गांव में पदयात्रा की।
विधायक ने कोट, लारी, मनारी, रोगी, चेतानी, बदलोगी, कालूरूआड़, देहणीधार तथा शराउगी में पदयात्रा के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी संबोधित किया। इस दौरान विधायक ने जहां केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया तो वहीं प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखा।
रामपुर बस हादसे पर जताया शोक
सदर विधायक महेश्वर सिंह ने रामपुर के पास हुए निजी बस हादसे को लेकर गहरा दुख प्रकट किया और प्रदेश सरकार के मांग की है कि मृतकों के परिजनों व घायलों को उचित मुआवजा दिया जाए। जिला बीजेपी के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी खुशहाल सिंह राठौर ने कहा कि शुक्रवार को सदर विधायक महेश्वर सिंह लगघाटी के अति दुर्गम गांव तियूण में माता फूंगणी के दरबार पहुंचकर माता से आर्शीवाद लेंगे। इसके बाद वह तियूण, समालंग, कडिंगचा, समाणा, चलाह, ग्रामग में पदयात्रा में स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे।
- Advertisement -