-
Advertisement
Maheshwar | BJP | Political Attack |
Last Updated on August 12, 2022 by sintu kumar
ऊना जिला कांग्रेस के प्रभारी और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान ने ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए बीजेपी पर तीखे हमले बोले। महेश्वर चौहान ने कहा कि बीजेपी आजादी के अमृत महोत्सव का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर देश के विकास में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान रहा है। महेश्वर चौहान ने कहा कि कांग्रेस आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सभी जिलों में आजादी की गौरव यात्राओं का आयोजन कर लोगों को देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान और देश के विकास में योगदान को लेकर जानकारी देगी।