-
Advertisement
महिलाओं और बच्चों के साथ बढ़ते अपराधों पर फूटा महिला कांग्रेस का गुस्सा, किया प्रदर्शन
Last Updated on October 13, 2020 by Deepak
ऊना। देशभर के साथ हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस (Mahila Congress) सड़कों पर उतर आई है। देश की महिलाओं और बच्चों के साथ आए दिन हो रही दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ हरोली उपमंडल मुख्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने की। इस मौके पर जैनब चंदेल ने कहा कि पूरे देश में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म (Rape) की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। यह गूंगी-बहरी सरकार चुपचाप बैठी तमाशा देख रही है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ BJP में शामिल हुईं खुशबू सुंदर: सोनिया को पत्र लिखकर की बड़े नेताओं की शिकायत
बीजेपी की सरकारें पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में पूरी तरह से विफल रही हैं। बीजेपी के सत्तासीन होने के बाद लगातार 6 साल से महिलाओं के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। बेटियों की अस्मिता लूटी जा रही है, उनके कत्ल किए जा रहे हैं। वहीं, सरकार में ऊंचे पदों पर बैठे नुमाइंदे और बीजेपी के नेता इन अपराधिक घटनाओं के लिए पीड़िताओं को ही दोषी करार दे रहे हैं। जिसके लिए बीजेपी के नेताओं (BJP leaders) को शर्म करनी चाहिए। जैनब ने कहा कि बीजेपी को यह याद रखना चाहिए कि भारत की नारी एक चिंगारी है, यदि समय पर सरकार ने इन घटनाओं पर लगाम नहीं कसी तो यह चिंगारी ज्वालामुखी बनकर फटेगी और सरकार के नुमाइंदों की घटिया सोच का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वहीं, जैनब ने ऊना जिला में भी 22 वर्षीय युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और उसे भी न्याय दिलाने के लिए मांग उठाई है। चंदेल ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रही अपराधिक गतिविधियों के मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाना चाहिए ताकि उन्हें जल्द न्याय दिलाया जा सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…