- Advertisement -
कुल्लू। खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र मनाली की बेटी महिमा ठाकुर का ऑल इंडिया कबड्डी साई टीम में चयन हुआ है। 21 जनवरी को महिमा ठाकुर धर्मशाला से गुजरात गई थीं, वहां पर पूरे देश के साई हॉस्टल के खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता के लिए आए थे। गुजरात के गांधी नगर में माहिमा ठाकुर का नेशनल के लिए ऑल इंडिया साई टीम में चयन किया गया। नेशनल प्रतियोगिता हरियाणा के रोहतक में होगी, जिसमें महिमा ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
महिमा ठाकुर ने बताया कि वह अभी 15 दिन गुजरात के गांधी नगर में कैंप में कबड्डी के खेल की बारीकियां सीखेंगी, उसके बाद नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हरियाणा के रोहतक में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। महिमा ठाकुर ने बताया कि उसकी पुरी कोशिश स्वर्ण पदक जीतने की होगी। माहिमा ठाकुर पहले भी कई स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, जिला कुल्लू कबड्डी संघ के अध्यक्ष वेद राम ठाकुर व अन्य सदस्य प्रेम नेगी, हरफे राम ने महिमा ठाकुर के ऑल इंडिया साई टीम में चयन होने पर महिमा ठाकुर व परिजनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
- Advertisement -