- Advertisement -
नई दिल्ली। महिंद्रा अपनी नई एमपीवी यानी मल्टी पर्पज वीइकल, मराजो को आज लॉन्च करने वाली है। हालांकि इसकी अनऑफिशली बुकिंग काफी पहले से शुरु हो चुकी है लेकिन इसे आज लॉन्च किया जा रहा है। महिंद्रा इसके कई टीजर रिलीज कर चुकी है। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी स्पेस और कंफर्ट के मामले में काफी अच्छी है। साथ ही यह गाड़ी डिजाइन और तकनीक के मामले में भी कई आकर्षक फीचर्स से लैस होगी। इसकी और कई खासियत है जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं …
यह MPV 7 सीटर और 8 सीटर फॉर्मेट में ऑफर की जाएगी। इसका भारत में डीजल वर्जन लॉन्च किया जाएगा। इसमें 1.5 लीटर ऑइल बर्नर होगा। ऐसी उम्मीद है कि इंजन को मैन्युअल और ऑटोमैटिक, दोनों ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा। इस गाड़ी के इंटीरियर में कई जानदार फीचर होंगे।
इनमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल, रूफ माउंटेड एयर कंडिशनिंग सिस्टम आदि खूबियां शामिल हैं। इसमें वाइड सेंट्रल एयरडैम दिया जाएगा। शार्क टेल से इंस्पायर्ड LED टेललैम्प्स इसके लुक को और शानदार बनाएगा। महिंद्रा मराजो के अलॉय वील्ज में स्टाइलिश शार्क फिन डिजाइन दिया गया है। पहियों में ग्लॉसी ब्लैक और सिल्वर ड्यूल टोन ट्रीटमेंट देखा जा सकता है। महिंद्रा मराजो की कीमत 9.99 लाख से 14.99 लाख के बीच हो सकती है।
- Advertisement -