- Advertisement -
नई दिल्ली। एक अमेरिकी नियामक ने फैसला दिया है कि महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का ऑफ रोड व्हीकल Roxor फिएट क्रिसलर की Jeep Wrangler की नकल है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार आयोग ने Roxor व उसके पुर्ज़ों की बिक्री और आयात पर रोक लगाई है। इसके साथ ही महिंद्रा की ऑफ रोड व्हीकल Mahindra Roxor को अमेरिका में बैन कर दिया गया है। इस व्हीकल के अमेरिका में लॉन्च होने के बाद से ही Fiat और Mahindra के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है। फोर्ड का कहना है महिंद्रा की ऑफ रोड की स्टाइलिंग जीप रैंगलर की ब्रैंड इमेज पर बुरा असर पड़ेगा।
बता दें कि फायट जीप की पैरेंट कंपनी है। मामले की सुनवाई कर रहे अमेरिका के एक कोर्ट ने अमेरिका में Roxor किट्स के इंपोर्ट पर बैन लगा दिया है। महिंद्रा Roxor को बनाने के लिए कंपनी ने महिंद्रा थार को प्लेटफॉर्म बनाया है। हालांकि Roxor में कई सारे बदलाव किए गए हैं और इसका अगला हिस्सा जीप की डिज़ाइन लैंग्वेज पर आधारित है। महिंद्रा थार की तरह ही, Roxor भी एक बेसिक वीइकल है और इसमें कोई दरवाजा व छत नहीं है। जीप रैंगलर की नकल करने का आरोप इंटरनेशनल ट्रेड कमिशन ने कोर्ट के उस फैसले को सही ठहराया जिसमें कोर्ट ने Roxor को रैंगलर की कॉपी बताया है। तकनीकी रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोर्ट के इस फैसले को बदल सकते हैं पर इसकी संभावना कम ही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार Jeep Wrangler से अलग दिखने के लिए कंपनी ने Roxor की डिजाइन में बदलाव किया है। साथ ही कंपनी ने विवादित ग्रिल को भी रिप्लेस कर दिया है। नई महिंद्रा Roxor को 15,999 डॉलर की कीमत के साथ US में लॉन्च किया गया था। महिंद्रा Roxor ऑफ-रोड में एक 2.5 लीटर 4-सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इस इंजन से 62 बीएचपी पावर जेनरेट होती है। जैसा कि अमेरिका में चलन है, रॉक्सर एक लेफ्ट-हैंडेड ड्राइव कार होगी। इसमें मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार को अमेरिका में भारत से इंपोर्ट किया जाएगा। महिंद्रा ने Roxor को नए रंगों में पेश किया गया है। इस कार को काफी हद तक कस्टमाइज़ किया जा सकता है।
- Advertisement -