- Advertisement -
समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी पर फर्जी आधार कार्ड पर हवाई करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह यात्रा दिल्ली और मुंबई तक की है। आधार कार्ड पर फोटो उनकी है और नाम अशरफ अली लिखा हुआ है। वहीं पुलिस ने इस काम में मदद करने वाले चार लोगों को भी अरेस्ट किया है। इसके अलावा पुलिस ने फर्जी आईडी कार्ड बनाने में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर और प्रिंटर जब्त किए हैंण् बता देंए विधायक इरफान सोलंकी दो आपराधिक मामलों में वांछित हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि विधायक की मदद करने के लिए सपा नेत्री नूरी शौकतए अख्तर मंसूरी, अनवर मंसूरी और अली को गिरफ्तार किया गया है। चारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वहीं इशरत अली और अम्मार इलाही नाम के दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया जाना अभी बाकी है।
- Advertisement -