- Advertisement -
मनाली। दोस्तों के साथ मलेशिया (Malaysia) से मनाली (Manali) घूमने आई महिला की हार्ट अटैक से मौत (Death) हो गई। 55 वर्षीय वनाएस पुत्री वादीवेलो निवासी क्लेंग सेलागोर डेरिल इशान मलेशिया 27 जनवरी को दोस्तों के साथ घूमने के लिए मनाली आई थी। सभी विक्टरी रिसोर्ट कन्याल में ठहरे हुए थे। आज सभी ने सुबह अमृतसर के लिए जाना था। महिला की तबीयत अचानक ख़राब हो गई जिस कारण इसे साथियों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में महिला की मौत हार्ट अटैक (Heart Attack) से हुई प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं, शाड़ावाई की वर्षाशालिका में एक व्यक्ति मृत मिला है। पुलिस ने शव को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शव गृह में शिनाख्त के लिए रखा है। व्यक्ति नेपाली मूल का है।
- Advertisement -