- Advertisement -
भिवानी। हरियाणा (Haryana)के भिवानी में एक पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) किया। इसके बाद जब महिला गर्भवती हुई सभी ने जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया। महिला ने महिला पुलिस थाने में इस मामले में शिकायत दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति, दोस्त व महिला सहित चार पांच अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
महिला ने बताया कि पहले तो उसके पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका अपहरण किया और कई दिनों तक अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि जब वह गर्भवती हुई तो उसका एक अन्य महिला के साथ मिलकर जबरन गर्भपात करा दिया। महिला ने अपने बयान में बताया कि तीन अप्रैल को लोहारू रोड पर रहने वाली एक महिला के साथ मिलकर उसके पति व उसके दोस्त ने अस्पताल ले जाकर जबरन उसका गर्भपात करा डाला। महिला ने बताया कि उसे लोग धमकी भी देते रहे कि अगर उसने किसी से इस बारे में बताया तो उसको जान से मार दिया जाएगा।
- Advertisement -