- Advertisement -
फतेहपुर। नशा माफिया के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। फतेहपुर पुलिस ने अवैध शराब के साथ सुरिंद्र सिंह पुत्र पूर्ण सिंह गांव टूटवां सिहाल को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुफ्त सूचना मिली थी कि सुरिंद्र सिंह क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को अंजाम दे रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और उसके कब्जे से 10 बोतल देसी शराब बरामद की। एसएचओ फतेहपुर का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिक का अभियान जारी रहेगा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
- Advertisement -