- Advertisement -
नई दिल्ली। कुत्ता इंसान को काटे ऐसी खबर तो आपने सुनी ही होगी लेकिन अमेरिका में एक आदमी ने कुत्ते को ही काट डाला। जी हां, यह मजाक नहीं सच्चाई है। मामला है अमेरिका के न्यू हैम्पशायर का। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बॉस्कावेन स्थित एक मकान पर कुछ लोगों से पूछताछ करने पहुंची थी। पुलिस को देख आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा और कपड़ों के ढेर में छिप गया। इसी दौरान पुलिस का कुत्ता उसे देखकर भौंकने लगा तो उसने कुत्ते को ही काट लिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ कुत्ते को काटने का मामला भी दर्ज किया गया है। इस घटना से हर कोई हैरान है। फिलहाल पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर दूसरे की तलाश कर रही है।
- Advertisement -