- Advertisement -
शिमला। चौपाल के मढ़ावग में सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा मढ़ावग स्थित एक ढाबे में हुआ। गंभीर की पहचान चमन लाल निवासी सुंदरनगर, मंडी के रूप में हुई है। हादसा गुरुवार देर रात का है, जिससे ढाबे में रखा सारा समान जल कर राख हो गया है।
बताया जा रहा है कि जिस समय सिलेंडर फटा, उस समय ढाबे पर काम करने वाला चमन वहीं सो रहा था। जिस कारण वह आग की चपेट में आ गया। वहीं सिलेंडर के विस्फोट की आवाज सुनते ही आस पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को भी हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं घायल चमन को आईजीएमसी ले जाया गाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
- Advertisement -