- Advertisement -
रविन्द्र चौधरी/फतेहपुर। पुलिस थाना फतेहपुर की पंचायत कुटवासी में एक युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमित कुमार (24) पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव गनोड, तहसील फतेहपुर बनाल में स्कूटर रिपेयर की दुकान पर काम करता था।बुधवार शाम अशोक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, उसकी हालत बिगड़ती देख परिजनों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए अमित को नूरपुर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन वहां ले जाते हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी ज्वाली ज्ञान चंद ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
- Advertisement -