सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकराई Bike, खाई में जा गिरा पीछे बैठा युवक

सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकराई Bike, खाई में जा गिरा पीछे बैठा युवक

- Advertisement -

सोलन। धर्मपुर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 (NH 5) पर एक तेज रफ्तार बाइक (Over speed bike) सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकराई गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धर्मपुर में सड़क किनारे एक गाड़ी (एचपी-15-7268) खड़ी थी। बीती रात एक तेज रफ़्तार बाइक (एचपी14ए-9922) धर्मपुर की ओर से सुक्की जोहड़ी की तरफ आ रही थी, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। बाइक मारुति कार में टकरा गई। गाड़ी से टकराने के कारण बाइक चालक संतुलन खो बैठा तथा बाइक पैरापिट (Parapit) से जा टकराया।


यह भी पढ़ें: गड़सा घाटी में जहरीला घास खाने से 62 भेड़-बकरियों की मौत, 20 का चल रहा इलाज

बाइक चालक को चोटें आई, जबकि बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति सड़क से नीचे खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक की पहचान राहुल (26) गांव छोबल (कुमारहट्टी) तथा ढांक में गिरे व्यक्ति की पहचान राकेश कुमार (45) गांव थड़े का ठाकुरद्वारा (धर्मपुर) के रूप में हुई। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | सोलन | NH-5 | धर्मपुर | state news | Social media | abhi abhi | Himachal News | HP live | latest news | Bike | सड़क किनारे खड़ी गाड़ी | मौत | खाई में गिरा युवक
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है