- Advertisement -
फतेहपुर।पौंग झील की तेज लहरों में नाव पटलने से मछली पकड़ने गया एक मछुआरा डूब गया है। सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस थाना से पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई और लापता की तलाश को सर्च ऑपरेशन छेड़ दिया है। अभी तक पौंग की लहरों में डूबे मछुआरे का सुराग नहीं लग पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत धमेटा के गांव मणि के मछुआरे देवराज 60 पुत्र आत्मा राम मछली पकड़ने पौंग झील में गए थे।
पौंग की तेज लहरों के बीच उनकी नाव पलट गई और वह पौंग झील में डूब गया। मछुआरे के डूबने की सूचना अन्य लोगों ने पुलिस थाना फतेहपुर में दी। फतेहपुर थाना से कार्यकारी एसएचओ रमेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए और मछुआरे की तलाश शुरू कर दी।
- Advertisement -