-
Advertisement

शख्स ने वेटर को टिप में दिए 2 लाख रुपए, बाद में किया कुछ ऐसा काम
ये तो हम सब जानते हैं कि जब भी कोई इंसान अच्छा काम करता है तो उसे ये उम्मीद होती है कि इसके बदले में उसे कुछ ना कुछ अच्छा जरूर मिलेगा। बहुत सारे लोग ऐसे भी होते हैं जो कभी रेस्टोरेंट या होटल में जाते हैं तो वेटर को अच्छी टिप (Tip) देते हैं। सोचिए अगर किसी वेटर को टिप में बड़ा अमाउंट मिल जाए तो उसे कितनी खुशी होगी। हाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे।
यह भी पढ़ें- देश में हर साल एक व्यक्ति करता है 50 किलो खाना बर्बाद
दरअसल, एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आए एक शख्स ने अपने एक हजार के खाने के बिल के साथ वेटर को करीब दो लाख रुपए की टिप दी। मामला अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के अल्फ्रेडो कैफे नाम की एक जगह का है। इस कैफे में मैरियाना लैंबर्ट नाम की महिला वेटर (Waiter) का काम करती है।
बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले एक शख्स कैफे में आया। उस शख्स के खाने का बिल एक हजार बना, लेकिन जब वे जाने लगा तो उसने मैरियाना लैंबर्ट को दो लाख रुपए की टिप दे दी। टिप देने वाले शख्स एरिक स्मिथ का कहना था कि वे टिप्स फॉर जीसस (Tips For Jesus) की मुहिम से काफी प्रभावित हैं, इसलिए उन्होंने इतनी टिप दी है। हालांकि, इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिससे मैरियाना लैंबर्ट हैरान रह गई।
जानकारी के अनुसार, एरिक स्मिथ ने पिछले महीने रेस्टोरेंट को एक लेटर भेजकर पैसे लौटाने के लिए कहा। इतना ही नहीं एरिक ने क्रेडिट कार्ड के चार्ज बैंक नियमों के तहत पैसे वापस लेने का क्लेम दाखिल किया। इसके बाद रेस्टोरेंट ने स्मिथ से फेसबुक पर बात करने की कोशिश की, लेकिन कुछ हल नहीं निकल पाया। जिसके बाद रेस्टोरेंट ने कोर्ट का रुख किया।रेस्टोरेंट के मैनेजर जैक्री जैकबसन का कहना है कि इस घटना ने उन्हें बेहद निराश कर दिया। उन्हें लगा कि वाकई में कोई इंसान इतना अच्छा काम करना चाहता है, लेकिन हमारे विश्वास टूट गया। फिलहाल, ये मामला मजिस्ट्रेट कोर्ट में दर्ज किया गया है।