- Advertisement -
उदयपुर। यहां पर सामने आए ताजा मामले में एक शख्स ने अपना कर्ज ना चुका पाने पर अपनी पत्नी को साहूकार के हावले कर दिया। कर्जदार शख्स की पत्नी को पाने के बाद साहूकार ने उसके साथ यौन शोषण किया और उसका वीडियो भी बनाया। फिर साहूकार ने महिला और उसके पति को इसी वीडियो से ब्लेकमेल कर उनकी बेटी को भी मांग लिया। जिस पर अपनी बेटी पर साहूकार की गंदी नजर पड़ती देख जब पीड़िता के सब्र का बांध टूट गया और उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दी। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कराने का आदेश दिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा 6 आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा बताया गया कि पीड़िता महिला का पति मार्केटिंग का काम करता है। दो साल पहले इस शख्स ने 28 लाख रुपए कर्ज लेकर किश्तों में एक मकान खरीदा था। जिसके कुछ दिनों बाद महिला के पति व्यव्हार में अंतर आने लगा और वह अपनी पत्नी को कर्जा देने वाले लोगों के साथ प्रेम संबंध रखने तथा उनको घर बुलाकर अनैतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। उसकी बात न मानने पर वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी किया करता था।
इसके पति की मजबूरी तथा परिवार को संभालने के लिए महिला को न चाहते हुए भी वह सब करना पड़ा। इसके बाद जब उन दरिन्दों की नजर महिला की मासूम बेटी पर पड़ी तब जाकर महिला के सब्र का बांध टूट गया और उसने आगे बढ़कर मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म एवं ब्लैकमेल करने के अलावा उसके पति के खिलाफ भी अलग से मामला दर्ज किया है।
- Advertisement -