-
Advertisement
बंदूक साफ कर रहा था,चल गई गोली-गंभीर हालत में करना पड़ा शिमला रेफर
Last Updated on August 16, 2021 by saroj patrwal
बिलासपुर। अपनी बंदूक को साफ करते एक व्यक्ति गोली (Bullet) लगने से घायल हुआ है। गोली पेट में लगी बताई जा रही है। घटना के तत्काल बाद परिजन उसे जोनल अस्पताल बिलासपुर (Bilaspur) ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में दर्दनाक हादसाः खाई में गिरी कार पिता-पुत्री की मौत, दामाद घायल
बताया जा रहा है कि अभय कुमार पुत्र कश्मीर सिंह निवासी रोडा सेक्टर-3 तहसील सदर जिला बिलासपुर उम्र 33 वर्ष जो अपनी पर्सनल गन (Personal Gun) को साफ कर रहा था। बंदूक से निकली गोली सीधे पेट में लगने के कारण वह घायल हो गया। परिजन घायल अवस्था में इलाज के लिए जोनल अस्पताल बिलासपुर ले गए जहां से डॉक्टरों ने उसे आईजीएमसी (IGMC Shimla) शिमला के लिए रेफर कर दिया है। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है कि गोली कैसे चली।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group