- Advertisement -
हम में से बहुत सारे लोगों को स्केटिंग करना पसंद है। कई लोग जमी हुई बर्फ के ऊपर आइस स्केटिंग करते हुए कई तरह के करतब भी दिखाते हैं। लेकिन स्केटिंग करते हुए जरा सी लापरवाही हादसे को अंजाम दे सकती है। पहली बात तो यह है कि स्केटिंग करते हुए आपको सावधान रहना बहुत जरूरी है। जो लोग जीवन में कुछ अलग करना चाहते है, यानी रोमांच के शौकीन हो उनके लिए स्केटिंग करना कठिन नहीं है। अब जरा इन शख्स को ही देख लें जनाब वैसे तो मजे से स्केटिंग कर रहे थे पर जैसे ही नीचे की बर्फ टूटी सीधे पानी में समा गए। गीर्टजे (Geertje) नाम की महिला ने अपने ट्विटर हैंडल से एक शख्स का वीडियो शेयर किया है। यह शख्स बिना शर्ट पहने आराम से आइस स्केटिंग कर रहा है। अचानक ही बर्फ की सिल्ली टूटती है और यह शख्स पानी में समा जाता है। इस व्यक्ति को ठंडे पानी में गिरता देख आसपास के लोग तालियां बजाते हुए उसका उत्साह बढ़ाते हैं। यह शख्स बाहर निकलने के लिए हाथ-पैर चलाता है। किनारे से रस्सी के सहारे बाहर निकलने की जद्दोजहद करता है फिर दूसरा व्यक्ति स्केटिंग करते हुए आता है और उस शख्स की तरफ रस्सी फैंककर उसे बाहर निकलने में मदद करता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 6 लाख बार देखा गया है। वैसे इस शख्स को गिरने के बाद चोट तो नहीं आई पर लोगों ने इसका खूब उत्साह बढ़ाया और बाहर निकलने के लिए प्ररित किया। माना जा रहा है कि ये वीडियो नीदरलैंड का है।
- Advertisement -