- Advertisement -
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (Waynad) के बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए वहां पहुंचे थे। राहुल गांधी के इस दौरे का एक मजेदार वीडियो (Video) सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral) हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स कार में राहुल गांधी को किस (Kiss) करता नजर आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी अपनी कार में बैठकर खिड़की से लोगों से हाथ मिला रहे थे कि तभी एक शख्स ने उन्हें किस कर लिया। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार दिनों के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे हैं।
सामने आए वीडियो में एक 18-19 साल का लड़का नीली शर्ट में नजर आ रहा है। राहुल गांधी गाड़ी रोककर जब कार्यकर्ताओं से हाथ मिला रहे थे, उसी दौरान ये लड़का गाड़ी के नजदीक आता है और आगे की सीट पर बैठे राहुल गांधी के गले में हाथ डालकर उनके गाल पर किस कर लेता है। इस घटना के बाद कुछ पलों के लिए राहुल गांधी भी सकते में आ गए है। हालांकि इसके बाद उन्होंने एक अन्य कार्यकर्ता से हाथ मिलाया। इसके अलावा राहुल ने वायनाड के सेंट थॉमस चर्च में बने राहत कैंप में पीड़ितों का हालचाल जाना। एक और राहत कैंप में पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि वह केरल के सीएम तो नहीं हैं लेकिन लोगों को उनका हक मिले यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है।
- Advertisement -