- Advertisement -
हांगकांग। विमान में बैठे एक यात्री को गर्मी लगी तो उसने चलते विमान का आपातकालीन निकास दरवाजा Fresh Air पाने के लिए खोल दिया। घटना के बाद व्यक्ति को Arrest कर लिया गया है। मामला चीन के सिचुआन प्रांत का है। जानकारी के अनुसार चेन सरनेम का चीनी नागरिक सिचुआन के दक्षिण पश्चिम प्रांत के मियांगयांग हवाई अड्डे पर विमान के लैंडिग का इंतजार कर रहा था। इस दौरान उसे गर्मी महसुस हुई तो उसने Fresh Air लेने के लिए आपात निकास दरवाजे को खोल दिया।
हालांकि 25 वर्षीय चेन ने जानबुझ कर ऐसा नहीं किया बल्कि दुर्भाग्य से विमान की खिड़की के जिस हैंडल को उसने पकड़ा हुआ था वह आपात दरवाजे के हैंडल से जुड़ा हुआ था। उसके खींचते ही वह दरवाजा खुल गया। उसने सुरक्षा कर्मियों को बताया कि उसे विमान में बहुत गर्मी लग रही थी, इसलिए उसने खिड़की के हैंडल को नीचे की तरफ धक्का दिया, लेकिन ऐसा करने पर जब एक दरवाजा खुल गया तो मैं काफी डर गया। घटना के बाद क्रू मेंबर ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसेक बाद उसे 15 दिनों के लिए हिरासत में ले लिया गया। इसके अलावा उसे विमान में हुई असुविधा की भरपाई के लिए 70,000 युआन (11,000 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना भी लगाया गया है। Airline ने कहा है कि इस मामले की जांच में सुरक्षा एजेंसियों की मदद करेंगे। Airline का कहना है कि टेक ऑफ करने से पहले यात्रियों को सुरक्षा सावधानियों के बारे में सूचित किया जाता है, जिसमें आपात अवस्था में आपातकालीन निकास से भी अवगत कराया गया था।
- Advertisement -