- Advertisement -
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से विदिशा (Vidisha) से दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स के घर पार्टी करने आए दोस्तों (Friend) ने शराब के नशे उसकी पत्नी का रेप (Rape) किया और विरोध पर शख्स की हत्या (Murder) कर दी। महिला ने बताया कि पति के एक दोस्त ने नशे में उसका रेप किया जबकि दूसरे ने उसके पति की हत्या की। बकौल पुलिस, आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। पुलिस ने पीड़िता के हवाले से बताया कि वह अपने 35 वर्षीय पति के साथ खेत पर बने टपरे में रहती है।
पीड़िता महिला ने बताया रात करीब 10 बजे पति के परिचित व गांव के ही निवासी सुनील कुशवाह और मनोज अहिरवार उसके घर आए। उन दोनों ने पति के साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद सुनील उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने और पति ने विरोध किया, तो सुनील उसके साथ मारपीट करता हुआ जबरिया खींचकर घर के पीछे ले गया। जबकि मनोज ने पति को घर में ही पकड़कर मारपीट की। सुनील ने घर के पीछे महिला से दुष्कर्म किया। वह जब उससे छूटकर अंदर आई, तो पति मृत पड़ा था और मनोज गायब था। यह देखकर सुनील भी भाग गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- Advertisement -