- Advertisement -
पटना। बिहार का एक शख्स पिछले 30 साल से 3 जगहों पर एक साथ सरकारी नौकरी (Government job) कर रहा था। यह शख्स तीनों विभागों (Depatments) से सैलरी भी ले रहा था और उसे समय-समय पर प्रमोशन (Promotion)भी मिलता रहा। हैरानी की तो बात यह है कि इस फर्जीवाड़े की किसी को भी कोई भनक तक नहीं लगी। उसने कई साल अपने इस शातिराना ढंग से काफी पैसे भी कमाए। जब वृहद वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (CFMS)ने उसके फर्जीवाड़े को पकड़ा तो सारी सच्चाई सामने आ गई। आरोपी सुरेश राम पटना (Patna)जिले के बभौल (Bhalol) गांव का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार CFMS में बिहार सरकार के हर कर्मचारी को अपना आधार, जन्मदिन और पैन डिटेल भरना होता है। लेकिन जब आरोपी सुरेश राम ने अपना डिटेल पर्चे में भरा तो उसका झूठ पकड़ा गया। CFMS प्रणाली की वेतन (Salary) प्रक्रिया के दौरान सुरेश राम नाम का तीन व्यक्ति सहायक अभियंता के रुप में कार्यरत दिखाई दिया गया। जिसमें एक सुरेश राम जल संसाधन विभाग बांका में सहायक अभियंता, दूसरा सुरेश राम सुपौल जिले में सहायक अभियंता और तीसरा सुरेश राम किशनगंज भवन प्रमंडल में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत दिखाई दिया। सुरेश राम कुछ साल बाद रिटायर भी होने वाला था, लेकिन, एफआईआर दर्ज होने के बाद से वो फरार चल रहा है।
- Advertisement -