- Advertisement -
कुल्लू। मनाली-लेह मार्ग( Manali-Leh Road) को 8 घंटे के बाद बहाल कर दिया गया है। इस मार्ग पर मढ़ी के पास पहाड़ी से सड़क पर आई बड़ी-बड़ी चट्टानों को हटा दिया है, जिससे मनाली-लाहुल के बीच बाया रोहतांग पास वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। बीआरओ ने यह मार्ग 8 घंटे के बाद बहाल किया है।
गौर रहे कि मढ़ी के पास बुधवार सुबह करीब 3 बजे पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरी थी, जिस कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई थी, उसके बाद बीआरओ की मशीनरी घटनास्थल पर पहुंची और मार्ग बहाली का कार्य आरंभ कर दिया। लिहाजा कड़ी मशक्कत के बाद बीआरओ ( BRO)के जवानों ने मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया है, अब वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है।
- Advertisement -