-
Advertisement
Mandi/ Bridge/ Shivratri
Last Updated on January 8, 2024 by sintu kumar
मंडी शहर में पुरानी मंडी को पड्डल वार्ड और बस स्टैंड के साथ जोड़ने के लिए ब्यास नदी पर बनाया जा रहा पुल 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी बनकर तैयार नहीं हो पाया है। 2017 में इस पुल का शिलान्यास किया गया था और उस वक्त इसे फुटब्रिज के तौर पर बनाया जा रहा था। लेकिन बाद में इसके डिजाईन में बदलाव किया गया और इसे मोटरेबल कम फुटब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया। पहले फुटब्रिज पर 3 करोड़ 35 लाख का खर्च आना था जो बाद में मोटरेबल ब्रिज बनाने के चलते अब इसपर 10 करोड़ 91 लाख की राशि खर्च की जा रही है। वर्ष 2018 में इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ। बीच में कोरोना और अन्य कारणों से काम रूकता रहा और यही इसके निर्माण की देरी की वजह भी बना। स्थानीय निवासियों ने सरकार और विभाग से इस पुल को शिवरात्रि महोत्सव से पहले तैयार करने की मांग उठाई है।