- Advertisement -
मंडी शहर में बाल मजदूरी करने व भीख मांगने वाले बच्चों को शिक्षा के साथ जोड़ा जाएगा। जिससे शहर में अब कोई भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहेगा। गरीब बच्चों की शिक्षा व उनके उत्थान के लिए मंडी नगर निगम ने यह पहल की है। मंडी नगर निगम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ मिलकर ऐसे बच्चों की पहचान करेगा और उन्हें शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यह फैसला सामाजिक न्याय उप समिति की बैठक में लिया गया। साथ ही बाल मजदूरी व शोषण के खिलाफ भी नगर निगम मंडी द्वारा अभियान चलाया जाए
- Advertisement -