-
Advertisement
राठौर BJP की “B” टीम, सात ने दे मारे इस्तीफे
Last Updated on June 29, 2020 by Sintu Kumar
मंडी। हिमाचल कांग्रेस के दो मर्तबा प्रदेशाध्यक्ष रहे ठाकुर कौल सिंह के खिलाफ मंडी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लाए गए प्रस्ताव के बाद आज कांग्रेसी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर पर टूट पडे। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा है कि आठ बार विधायक, पांच बार मंत्री दो बार पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रहे ठाकुर कौल सिंह को पार्टी से बाहर करने का प्रस्ताव पारित करने वाले बीजेपी व हिविकां से आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी अनुभव में मुझ से कम हैं। उन्होंने कुलदीप राठौर को बीजेपी की बी टीम बताते हुए कहा है कि बीते कल जो प्रस्ताव लाया गया है वह शिमला से दबाव के तहत लाया गया असंवैधानिक प्रस्ताव है। इसके विरोध में उन्होंने कहा जब तक कुलदीप राठौर प्रदेश अध्यक्ष पद पर काबिज रहेंगे, मंडी जिला के कार्यकर्ता अपने पद से इस्तीफा देते रहेंगे। इसी दौरान उनके साथ छह अन्य पदाधिकारियों ने इस्तीफे दे दिए। इस्तीफा देने वालों में प्रदेश कांग्रेस सचिव दीपक शर्मा,जीवन ठाकुर, किसान कांग्रेस मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश रेड्डी, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव चंपा ठाकुर, महिला जिला कांगेस अध्यक्ष सुमन चौधरी, बल्ह ब्लाॅक अध्यक्ष वीना शर्मा, सचिव बल्ह कांग्रेस सोनिया शामिल हैं।