-
Advertisement
Mandi | Municipal Corporation Office | CCTV |
Last Updated on March 28, 2023 by sintu kumar
नगर निगम मंडी कार्यालय अब सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा। कार्यालय परिसर में 6 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर निगम के आयुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। आने वाले दिनों में निगम के धरातल से लेकर ऊपरी मंजिल तक की सभी शाखाओं को भी सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया जाएगा। इससे नगर निगम कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ साथ कार्यालय की अलग अलग शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों के कामकाज पर भी नजर रखी जाएगी। महाजन बाजार में नगर निगम के भवन के तैयार हो जाने के बाद टाउन हाल से नगर निगम के अस्थाई कार्यालय को शिफ्ट कर दिया गया है। अब विधिवत रूप से कार्यालय का संचालन महाजन बाजार के इस नए भवन से किया जा रहा है।