दुष्कर्म कर नाबालिग को गर्भवती बनाने का आरोपी Ludhiana से धरा
Update: Saturday, May 12, 2018 @ 10:10 AM
मंडी। सरकाघाट उपमंडल की 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को दुष्कर्म करके गर्भवती बनाने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने इस आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए लुधियाना में रह रहा था। 
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महिला थाने की तीन सदस्य टीम को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लुधियाना भेजा और आज आरोपी को मंडी लाया गया।
आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद उसे महिला थाने में रखा गया है। कल आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से आरोपी को रिमांड में लेकर मामले की पूछताछ होगी। बता दें कि आरोपी ने 8वीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ स्कूल से घर जाते वक्त जंगल में दुष्कर्म किया था। नाबालिग लड़की की मां नहीं है और पिता ने दूसरी शादी कर ली है। लड़की अपने बूढ़े दादा-दादी के पास रहती है। लड़की के गर्भवती होने का पता तब चला जब उसे जांच के लिए जोनल अस्पताल लाया गया और उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी, जिसे आज लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया।