-
Advertisement
Corona Virus ने रोका खली का Mandi दौरा, नहीं आएंगे कुश्ती प्रतियोगिता में
Last Updated on March 4, 2020 by Sintu Kumar
मंडी। कोरोना वायरस (Corona Virus) ने द ग्रेट खली (The Great Khali) उर्फ दलीप सिंह राणा का मंडी (Mandi) दौरा रद्द कर दिया है। हालांकि दलीप सिंह राणा पूरी तरह से स्वस्थ हैं और ना ही मंडी में कोरोना वायरस (Corona Virus) का कोई प्रकोप है। लेकिन, एहतियात के तौर पर उन्हें मंडी ना आने की सलाह दी गई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में द ग्रेट खली के विदेश दौरों के कारण उनका यह दौरा रद्द किया गया है। बता दें कि बुधवार से मंडी में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता (National Wrestling Tournament) शुरू हुई है।
यह भी पढ़ें: Himachal में पहली बार अखाड़े में उतरे एक हजार पहलवान, राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू
इस प्रतियोगिता में द ग्रेट खली ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करने के लिए यहां आना था। लेकिन हाल ही के दिनों में द ग्रेट खली विदेश दौरों से लौटे हैं और इसी कारण आयोजकों ने उन्हें मंडी (Mandi) ना आने की सलाह दी है जिसके चलते ही उनका मंडी दौरा अब रद्द हो गया है। हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण द ग्रेट खली का दौरा रद्द किया गया है। चंद्रमोहन शर्मा ने स्पष्ट किया कि सिर्फ एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया है। वहीं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत भी इस प्रतियोगिता में शामिल होने यहां नहीं आ सकेंगी। उन्होंने बताया कि पहलवान सुशील और योगेश्वर दत्त इस प्रतियोगिता में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।