-
Advertisement
Shop के बाहर मिला मंगलसूत्र, social Media पर पोस्ट डालकर खोजी मालकिन
Last Updated on September 12, 2020 by Deepak
मंडी। एक महिला का मंगलसूत्र खो गया। जिस व्यक्ति को मिला उसे यह मालूम नहीं था कि मंगलसूत्र किसका है। ऐसे में उसने सोशल मीडिया ( social media) का सहारा लिया। बल्ह उपमंडल की दूसरा खाबू पंचायत के दुर्गापुर गांव निवासी धर्मचंद को यह मंगलसूत्र ( Mangalsutra) अपनी दुकान के बाहर मिला था। उसने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो संदेश डाला और मंगलसूत्र की जानकारी दी। इलाके के लोगों ने वीडियो संदेश को शेयर किया और यह संदेश उस महिला तक पहुंच गया जिसका मंगलसूत्र दुर्गापुर बाजार में गुम हो गया था। सदोह गांव की उर्मिला देवी आज दुर्गापुर स्थित धर्मचंद की दुकान पर पहुंची और मंगलसूत्र की सही पहचान बताई। धर्मचंद ने दूसरा खाबू पंचायत की प्रधान नीलम शर्मा की मौजूदगी में उक्त महिला को यह मंगलसूत्र दे दिया।
यह भी पढ़ें :- होटल परिसर में नारेबाजी मामलाः SP office के बाहर धरने पर बैठे MLA Sundar Singh
धर्मचंद ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिला तक संदेश पहुंचाने के लिए सभी का आभार जताया। वहीं मंगलसूत्र की मालकिन उर्मिला देवी और पंचायत प्रधान नीलम शर्मा ने ईमानदारी की मिसाल पेश करने के लिए धर्मचंद का आभार जताया। उर्मिला देवी ने बताया कि मंगलसूत्र खो जाने के कारण वह काफी परेशान हो गई थी, लेकिन धर्मचंद ने यह साबित कर दिया कि ईमानदारी अभी जिंदा है।