-
Advertisement
Manifesto | Gujarat | BJP | JP Nadda
Last Updated on November 26, 2022 by Neha Raina
गुजरात में बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। अगले 5 वर्षों में गुजरात के युवाओं को 20 लाख रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। 10,000 करोड़ के बजट से 20,000 सरकारी स्कूलों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बदला जाएगा। 3 सिविल मेडिसिटी 2 एम्स के स्तर के संस्थान स्थापित करने और मौजूदा अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए 10,000 करोड़ का महाराजा श्री भगवत सिंह जी स्वास्थ्य कोष बनाया जाएगा। घोषणा पत्र के अनुसार 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के मद्देनजर गुजरात ओलंपिक मिशन शुरू होगा और विश्व स्तरीय खेल का इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा सुनिश्चित किया जाएगा कि गुजरात में हर नागरिक के पास पक्का घर हो। 1 लाख से ज्यादा महिलाओं को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।