-
Advertisement
Manish Sisodia | Defamation Case | Anoop Kesari |
Last Updated on May 26, 2022 by sintu kumar
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ ऊना की अदालत में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे अनूप केसरी ने उनके खिलाफ यह मुकदमा दायर किया है। वीरवार शाम अनूप केसरी और उनके अधिवक्ता संजीव फांडा ने प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए इस बात का खुलासा किया।