Home » हिमाचल » Rohru के Manish Thakur युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष
Rohru के Manish Thakur युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष
Update: Thursday, February 8, 2018 @ 11:37 AM
शिमला। विक्रमदित्य सिंह के विधायक बनते ही कांग्रेस हाईकमान ने मनीष ठाकुर को युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। बुधवार को इसकी औपचारिक घोषणा कर दी।मनीष ठाकुर रोहड़ू से संबंध रखते हैं और वह इससे पहले युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर तैनात थे। वह एनएसयूआई युवा कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। गौर रहे कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद बुधवार को इस पद पर मनीष ठाकुर की ताजपोशी हो गई। संगठनात्मक चुनाव तक मनीष प्रदेश युवा कांग्रेस की कमान संभालेंगे।